ऐश्वर्या ने शेयर की फैमिली फोटो, फैन्स बोले- अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मिल रहा
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादी की 18वीं सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग फैमिली फोटो शेयर की है। ऐश्वर्या की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, "आखिरकार सब ठीक हो गया, फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "कितना प्यार है...अभिषेक के चश्मे का फ्रेम आपकी लिपस्टिक से मिल रहा।"