ऐश्वर्या राय की कार को मुंबई में लोकल बस ने मारी टक्कर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को एक लोकल बस ने मुंबई में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की कार को टक्कर मार दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ऐक्ट्रेस या उनके परिवार के सदस्य गाड़ी में मौजूद थे या नहीं। इस घटना का एक कथित वीडियो पैपराज़ो वरिंदर चावला ने शेयर किया है। वीडियो में गाड़ी के आसपास भीड़ दिख रही है।