ऐशेज़ में स्लो ओवर रेट के लिए अंक काटे जाने के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
ऐशेज़ 2023 में स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड के 19 डब्ल्यूटीसी अंक और ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक काटे हैं। इंग्लैंड अब 15% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 30% अर्जित अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज़ अब 16.67% अर्जित अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।