ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की पुरानी तस्वीर
अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी-अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शादी की पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। दोनों ने एक ही तस्वीर साझा की है जिसमें अभिषेक ऐश्वर्या की उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। पोस्ट पर कई हस्तियों ने कमेंट कर दोनों को बधाइयां दी हैं।