ऐश्वर्या राय की 'पीएस: 1' बनी तमिलनाडु में ₹200 करोड़ कमाने वाली पहली तमिल फिल्म
इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया है कि फिल्ममेकर मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' (पीएस: 1) तमिलनाडु बॉक्स-ऑफिस पर ₹200 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। 30-सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन, अभिनेता विक्रम, कार्ति और जयम रवि ने अहम भूमिका निभाई है।