ऐश्वर्या राय ने हाथ में प्लास्टर के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर किया वॉक

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने गुरुवार को फाल्गुनी और शेन पीकॉक का डिज़ाइन किया हुआ आउटफिट पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस दौरान ऐश्वर्या हाथ में प्लास्टर के साथ पोज़ देती नज़र आईं। इससे पहले कई प्रशंसकों ने ऐश्वर्या के चोटिल हाथ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर चिंता जताई थी।

Load More