ऐश्वर्या राय बच्चन को ज़मीन का टैक्स अदा ना करने को लेकर मिला नोटिस

नासिक (महाराष्ट्र) के अड़वाड़ी गांव में 1 हेक्टेयर ज़मीन का ₹21,960 गैर-कृषि कर अदा ना करने को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को नोटिस जारी किया गया है। सिन्नर के तहसीलदार एकनाथ बंगाले ने मंगलवार को बताया, "अभिनेत्री के कानूनी सलाहकार ने बताया कि बुधवार तक टैक्स अदा कर दिया जाएगा।" यह ज़मीन 2009 में खरीदी गई थी।

Load More