ऐश्वर्या व अभिषेक बच्चन ने मनाई अपनी शादी की 17वीं सालगिरह, शेयर की फैमिली फोटो
अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पत्नी ऐश्वर्या और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच मनमुटाव होने की खबरें सामने आई थीं।