ऐसे चार्जर बन सकते हैं खतरा! सरकार ने दी चेतावनी, बताया कैसा होना चाहिए फोन का चार्जर
सरकार के कंज़्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने खराब क्वॉलिटी के चार्जर को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा, "हम अपने फोन और चार्जर हमेशा साथ रखते हैं लेकिन नकली प्रोडक्ट खतरनाक हो सकते हैं। सीआरएस मार्क आपके डिवाइस या चार्जर पर सिर्फ मार्क नहीं सुरक्षा का निशान है। खरीदते समय इसे ज़रूर देखें और सुरक्षित रहें।"