ऐसे तो वहां राष्ट्रपति शासन लग सकता है: बंगाल को लेकर ईडी के तर्क पर बोला सुप्रीम कोर्ट
ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसका यह तर्क नहीं है कि पश्चिम बंगाल में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई है बल्कि यह तर्क है कि I-PAC केस में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन हुआ है। कोर्ट ने कहा कि इस केस में संवैधानिक व्यवस्था चरमराने के तर्क के दूरगामी परिणाम होंगे जिससे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।