ऐसा नहीं हूं लेकिन करना चाहूंगा: पहली बार 'एनिमल' में अपना रोल सुनने के बाद रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया है कि फिल्म करने से पहले वह उसकी कहानी सुनते हैं और फिर अपनी सूझ-बूझ से काम करते हैं। रणबीर ने कहा कि पहली बार फिल्म 'एनिमल' में अपना रोल सुनने के बाद लगा था, "मैं ऐसा नहीं हूं लेकिन इसका हिस्सा होना चाहूंगा। मेरे लिए बतौर ऐक्टर इस रोल को निभाना चुनौती थी।"