ऐसे मामले सबसे कम हैं: USS Lincoln में फंसे सैनिकों के मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर CENTCOM
अमेरिकी पोत USS अब्राहम लिंकन पर नाविकों के बीच मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं की खबरों के बीच CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना के 11 सक्रिय विमानवाहक पोतों की तुलना में इस पोत पर सबसे कम ऐसे मामले हैं। कूपर ने शनिवार को जहाज के अपने दौरे को 'प्रेरणादायक' बताया है।