ऐस्ट्रोनॉट सोफी ऐडेनो ने अंतरिक्ष से कैद किया रात में जगमगाती धरती, ऑरोरा व चंद्रोदय का अद्भुत वीडियो
अंतरिक्षयात्री सोफी ऐडेनो ने अंतरिक्ष से शहरों की टिमटिमाती रोशनी, रंग-बिरंगे ऑरोरा और चंद्रोदय से जगमगाती पृथ्वी का नज़ारा कैद किया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सोफी ने इसे अपने मिशन के दौरान देखे गए सबसे पसंदीदा दृश्यों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, "ऑर्बिट से दिखाई देने वाला मेरा पसंदीदा नज़ारा...रात में जगमगा रही पृथ्वी।"