मेट्रोपॉलिस हेल्थ केयर की चेयरपर्सन अमीरा शाह ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर में एक ऐसा केस भी डायग्नोज़ किया है जिसमें ऐसिडिटी कैंसर का कारण निकला। बकौल शाह, ज़रूरी नहीं कि ऐसिडिटी से कैंसर हो लेकिन यह कैंसर का एक फैक्टर हो सकता है। ऐसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्याओं से पेट के कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।