ऐसा उत्पीड़न लंबे समय तक नहीं चलता: साकेत की एक माह में तीसरी बार गिरफ्तारी पर महुआ
गुजरात पुलिस द्वारा टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को एक माह में तीसरी बार गिरफ्तार किए जाने पर पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, "ऐसा उत्पीड़न लंबे समय तक नहीं चलता।" उन्होंने लिखा, "लोग यह देख सकते हैं और विपक्ष मज़बूत बनकर उभर रहा है।" साकेत को क्राउड फंडिंग के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।