ऐसा फेक न्यूज़ के चलते हुआ: मणिपुर में नग्न कर घुमाई गई महिला
मणिपुर में नग्न कर घुमाई गई एक महिला ने कहा है कि फेक न्यूज़ फैली थी कि कुकी पुरुषों ने चुराचांदपुर में मैतेई महिला की रेप के बाद हत्या कर दी जिसके चलते ऐसा हुआ। महिला ने 'ThePrint' से कहा, "वे लोग (आरोपी) बोल रहे थे कि 'यह चुराचांदपुर की घटना का बदला है'।" बकौल महिला, आरोपी नशे में थे।