ऐसा कितनी बार हुआ? मैं गिनती भूल चुका हूं: सीबीआई की छापेमारी के बीच कार्ति
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर एक मामले में सीबीआई की छापेमारी के बीच कार्ति ने ट्वीट किया है, "ऐसा कितनी बार हुआ है? मैं गिनती भूल चुका हूं। शायद रिकॉर्ड बन गया होगा।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की छापेमारी करीब 7 ठिकानों पर चल रही है। बकौल रिपोर्ट्स, यह नया मामला चीनी नागरिकों के वीज़ा से संबंधित है।