ऐसा कुछ नहीं किया जो मुझे 'फांसी की सज़ा' दी गई: बजट सत्र से निलंबित होने पर रजनी पाटिल
संसद की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के चलते बजट सत्र से निलंबित होने पर कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा है, "मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए मुझे 'फांसी की सज़ा' सुनाई गई है।" उन्होंने कहा, "मैं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आती हूं और मेरी संस्कृति मुझे कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देती है।"