ऐसा कुछ नहीं है: सीएम नीतीश द्वारा पीएम मोदी के पैर छुए जाने की खबरों पर बिहार के मंत्री

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री दोनों के हाथ एकसाथ हैं और ऐसी कोई बात नहीं हैं कि वे जाकर पैर छू रहे थे। बकौल चौधरी, यह चुनाव का मुद्दा नहीं है।

Load More