ऐसा कुछ होने पर खुद घोषणा करूंगी: सगाई की अफवाहों पर गोविंदा की भांजी आरती सिंह
अभिनेता गोविंदा की भांजी व टीवी ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी सगाई की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगी।" गौरतलब है, आरती ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर 'लाल इश्क' कैप्शन लिखा था जिसके बाद उनकी सगाई की अफवाहें उड़ी थीं।