ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है: तंदूर पर बैन लगाने की खबरों पर एमपी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में तंदूर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। दरअसल, राज्य में तंदूर पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों के सामने आने के बाद सरकार ने यह स्पष्टीकरण जारी किया। खबरों में कहा गया था कि तंदूरी रोटी परोसने वालों पर जुर्माना लगेगा।