ऐसा कोई इरादा नहीं है: कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोइली

कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा है कि पार्टी का बजरंग दल पर बैन का इरादा नहीं है। बकौल मोइली, नफरत की राजनीति पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त है जिसके मद्देनज़र कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों पर बैन लगाने का ज़िक्र किया था।

Load More