ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: ₹2000 के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ाने के सवाल पर सरकार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में 'क्या सरकार ₹2000 के नोट बैंक में जमा करने/बदलने की डेडलाइन बढ़ाएगी' सवाल के जवाब में कहा, "ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।" गौरतलब है, ₹2000 के नोट बदलने की प्रकिया 23 मई को शुरू हुई थी और इसे 30 सितंबर तक बैंक में बदलवाया/ जमा किया जा सकता है।

Load More