ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?: बीजेपी में शामिल होने के विकल्प पर हार्दिक पटेल
कांग्रेस छोड़ने वाले हार्दिक पटेल ने बीजेपी में शामिल होने के विकल्प पर मंगलवार को कहा, "ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?" बकौल पटेल, आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव एकतरफा बीजेपी के पक्ष में होंगे और वह चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। हार्दिक ने 'आप' की रणनीति को कांग्रेस से बेहतर बताया लेकिन पार्टी जॉइन करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की।