ऐसा न हो कि राहुल को 'कांग्रेस खोजो यात्रा' करनी पड़े: गुजरात के रुझानों पर शिवराज सिंह
गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, "राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं ऐसा न हो बाद में उनको 'कांग्रेस खोजो यात्रा' करनी पडे़।" सिंह ने कहा, "गुजरात की महाविजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास, स्नेह और श्रद्धा का प्रकटीकरण है।"