ऐसा नहीं है कि मैग्नस कार्लसन को हराया नहीं जा सकता: 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा
चेस विश्व कप में 5 बार के वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के विजेता मैग्नस कार्लसन से हारने वाले ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ने कहा है, "ऐसा नहीं है कि कार्लसन को हराया नहीं जा सकता है।" उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर वह मज़बूत हैं...लेकिन वह मैच हारते भी हैं।" 18-वर्षीय प्रग्नानंदा चेस विश्व कप के अब तक के सबसे युवा फाइनलिस्ट हैं।