ऐसा नहीं हो सकता: बेटे सिद्धांत को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिए जाने पर शक्ति
अभिनेता सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके पिता व अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा है, "मैं केवल यही कहूंगा कि ऐसा नहीं हो सकता।" टेस्ट में सिद्धांत और 5 अन्य लोगों के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई है। पार्टी एक होटल में चल रही थी।