ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानती: राज्य में हिंसा पर खरगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात पर बात न करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "आपके 'मन की बात' में पहले 'मणिपुर की बात' शामिल होनी चाहिए थी लेकिन सब व्यर्थ है।" उन्होंने ट्वीट किया, "ऐसा लगता है कि आपकी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानती है। यह अस्वीकार्य है। राजधर्म का पालन करें।"

Load More