ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं: बैंकॉक से आ रहे विमान में भारतीय यात्रियों के भिड़ने पर सिंधिया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थाई स्माइल एयरवेज़ की बैंकॉक से कोलकाता की उड़ान में भारतीय यात्रियों के भिड़ने पर कहा है, "ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं।" उन्होंने कहा, "मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।" गौरतलब है, घटना के एक वीडियो में कुछ यात्री एक अन्य यात्री को थप्पड़ मारते दिखाई दिए थे।

Load More