ऐसा है तो इम्फाल से भाषण दें: पीएम के 'शांति की खबरें हैं' बयान पर मणिपुर कांग्रेस के प्रभारी

मणिपुर कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर हिंसाग्रस्त मणिपुर पर दिए बयान 'शांति की खबरें आ रही हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसा है तो उनसे अनुरोध है कि लाल किले के बजाय इम्फाल में खड़े होकर भाषण दें। तब लोग समझेंगे कि प्रधानमंत्री गए हैं तो वहां शांति है।"

Load More