ऐसिड अटैक सर्वाइवर छात्रा ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 95.20% अंक

चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ ब्लाइंड की 15-वर्षीय छात्रा कफी ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 95.20% अंक हासिल किए हैं। कफी जब 3 साल की थीं तब हरियाणा में पड़ोसियों ने उन पर तेज़ाब फेंका था जिसमें उनकी आंखों की रोशनी चली गई। कफी ने कहा, "मैं ऐसिड अटैक करने वालों और सबको दिखाना चाहती हूं कि...मैं बेकार नहीं हूं।"

Load More