ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा, मेरी जान बख्श दो: यूपी में पुलिस के सामने रोते हुए रेप का आरोपी
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में युवती से गैंगरेप के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मामले में तमंचे की नोक पर युवती से रेप करने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। सामने आए एक वीडियो में पुलिस के सामने रोते हुए वह कह रहा है, "ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा...इस बार मेरी जान बख्श दो।"