ऐसी घटनाएं भारत की छवि धूमिल करती हैं, पर्यटन पर असर डालती हैं: स्पैनिश महिला के रेप पर एचसी
झारखंड हाईकोर्ट ने स्पैनिश महिला के गैंगरेप के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं के गंभीर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय परिणाम हो सकते हैं और भारत के पर्यटन पर भी असर पड़ सकता है। बकौल कोर्ट, ऐसी घटनाओं से देश के खिलाफ प्रतिकूल प्रचार होने की संभावना है जिससे भारत की छवि धूमिल हो सकती है।