ऐसी घटनाएं हमारी वैश्विक छवि पर कालिख पोत देती हैं: यूपी में मुस्लिम छात्र को पिटवाने पर खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के एक वीडियो में एक शिक्षिका द्वारा कथित तौर पर छात्रों से मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बीजेपी-आरएसएस की नफरत भरी राजनीति का विचलित कर देने वाला परिणाम है। ऐसी घटनाएं हमारी वैश्विक छवि पर कालिख पोत देती हैं, यह संविधान के खिलाफ है।"

Load More