ऐसी घटिया सोच वाले लोग बच नहीं सकते: मंसूर की रेप सीन वाली टिप्पणी पर एनसीडब्ल्यू की खुशबू
बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने अभिनेता मंसूर अली खान के 'रेप सीन' वाले कमेंट को लेकर कहा है कि ऐक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 'X' पर लिखा, "राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य होने के नाते इस मामले पर मैंने अपने सीनियर्स से बात की है।" खुशबू ने कहा, "ऐसी घटिया सोच वाले लोग बच नहीं सकते।"