ऐसी दुनिया नहीं सोच सकता: अफगानिस्तान में महिलाओं की उच्च शिक्षा पर बैन को लेकर सुनक

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं की विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है, "बेटियों के पिता के रूप में ऐसी दुनिया की कल्पना नहीं कर सकता जहां उन्हें शिक्षा न मिले।" उन्होंने कहा, "अफगानिस्तानी महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं। दुनिया देख रही है। तालिबान का आकलन उसके काम से करेंगे।"

Load More