ऐसी धमकी से ना डरता हूं, ना डरूंगा: खुद को जान से मारने के इनपुट पर महाराष्ट्र के सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को जान से मारने का इनपुट मिलने पर कहा है, "मैं उस पर ध्यान नहीं देता। मैं ऐसी धमकी से ना डरता हूं, ना डरूंगा।" उन्होंने कहा, "हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं, हमें उन पर भरोसा है। मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता।"