ऐसी फिल्म करना चाहता था जिसमें रोना न पड़े, आखिरकार दुख खत्म हुआ: 'गोविंदा...' पर विक्की
अभिनेता विक्की कौशल ने आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर कहा है कि वह ऐसी फिल्म करना चाहते थे जिसमें उन्हें रोना न पड़े। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उनका दुख आखिरकार खत्म हो गया। विक्की ने कहा, "जब भी पंजाब में मासी...चाचा से मिलता था...वे कहते थे, 'बहुत अच्छी ऐक्टिंग की है लेकिन नाच-गाना कब करेगा तू'?"