ऐसी फिल्म नहीं देखता जो हत्यारों का बखान करे: 'गांधी-गोडसे...' पर महात्मा गांधी के परपोते
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' को लेकर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा है, "मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि उनके (मेकर्स के) लिए (नाथूराम) गोडसे हीरो है।" उन्होंने कहा, "मैं फिल्म पर कुछ नहीं कह सकता क्योंकि इसे देखा नहीं है। ऐसी फिल्में देखने का शौक नहीं है जिसमें हत्यारों का बखान किया जाए।"