ऐसे प्यार न दिखाएं: यश के जन्मदिन पर बैनर लगाते समय करंट लगने से 3 फैन्स की मौत पर ऐक्टर

अभिनेता यश ने अपने जन्मदिन पर बिजली के खंभे पर उनका बैनर लगाने के दौरान करंट लगने से 3 फैन्स की मौत होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसे हादसों के चलते अपने ही जन्मदिन को लेकर डरता हूं...ऐसे प्यार न दिखाएं। बैनर्स न लगाएं...खतरनाक तरीके से सेल्फी न लें।" उन्होंने मृतकों के परिवार से मुलाकात भी की।

Load More