ऐसे बयानों पर जल्दी रोक लगे: नीतीश पर आरजेडी विधायक के 'शिखंडी' वाले बयान पर जेडीयू नेता
बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सहयोगी दल आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर 'शिखंडी' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कहा, "ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना बेहतर होगा। गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।"