ऐसे लोगों से कैसे बहस करें: इसरो चीफ के 'वैज्ञानिक खोजें पुराण में हैं' बयान पर नसीरुद्दीन
ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन (इसरो) चीफ के 'सारी वैज्ञानिक खोजें पुराणों में हैं' बयान पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसरो की हेड शायद वह कोई महिला हैं। इसपर आप बहस कैसे कर सकते हैं, ऐसी शख्सियत से आप क्या बात करेंगे?" बकौल शाह, बायोलॉजी की किताब से चार्ल्स डार्विन को निकाल दिया।