ऐसे व्यवहार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति है: यात्री के पायलट को थप्पड़ मारने पर इंडिगो
इंडिगो ने एक यात्री द्वारा उसके पायलट को थप्पड़ मारे जाने की घटना की निंदा की है। इंडिगो ने कहा, "हमारे ग्राहकों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सर्वोपरि है...हम ऐसे किसी भी अस्वीकार्य व्यवहार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं।" बकौल इंडिगो, यात्री को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में शामिल करने के लिए घटना की जांच चल रही है।