ऐसे ही बहता है देश के लिए हमारा प्यार: तिरंगे के रंगों से रोशन ठाणे के डैम पर केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ठाणे (महाराष्ट्र) के भातसा डैम का एक वीडियो शेयर किया है जहां ऊपर से गिर रहे पानी को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले शेखावत ने यह वीडियो शेयर कर लिखा, "तिरंगे के रंगों से रोशन इस...बांध से बहते पानी की तरह...देश के लिए हमारा प्यार बहता है।"