ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के संग्रहालय ने भारत के नागा समुदाय के 39 मानव अवशेष लौटाए
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पिट रिवर संग्रहालय ने भारत के नागा समुदाय को ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के 39 मानव अवशेष वापस लौटाए हैं। 6 साल के सहयोग के बाद हुई इस वापसी में नागालैंड के करीब 30 लोग मौजूद रहे। समुदाय की योजना इन अवशेषों को सामूहिक स्मारक में दोबारा दफनाने की है।