ऑक्सफोर्ड में ममता के भाषण के दौरान हुआ हंगामा; लोगों ने पूछा 'कितने हिंदू मारे गए?'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण दिए जाने के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। एक वीडियो में प्रदर्शनकारी उनसे यह पूछ रहे हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान कितने हिंदुओं की हत्या हुई जिसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों के लिए हूं।"