ऑटो इंडस्ट्रीज़ से बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद इस शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट
स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स का शेयर सप्ताह के दूसरे दिन पिछली क्लोजिंग ₹179.30 के मुकाबले ₹188.25 पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया। गौरतलब है कि कंपनी को ऑटोमोबाइल उद्योग में इस्तेमाल के लिए एक नए डेवलप ऑर्गेनिक इंटरमीडिएट के लिए अंतिम स्वीकृति और पहला कमर्शियल ऑर्डर मिला है।