ऑटो चालक ने बेंगलुरु में पेश की ईमानदारी की मिसाल, घर ढूंढने के बाद ग्राहक को लौटाई चेन
कर्नाटक के एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर एक महिला की गोल्ड चेन लौटाई है। मैसरू से बेंगलुरु लौटते वक्त महिला ऑटोरिक्शा में चेन भूल गई थी जिसके बाद ड्राइवर उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंचा और चेन सौंपी। दरअसल, चालक जिस मीटर का इस्तेमाल करता है उसके लिए ग्राहक का नंबर लिया जाता है।