ऑटो पायलट मोड पर चल रही टेस्ला कार दीवार तोड़ घर में जा घुसी, 76 वर्षीय महिला की हुई मौत
टेक्सस में ऑटो पायलट मोड पर चल रही टेस्ला कार ने 76-वर्षीय महिला की जान ले ली। कार अपने रास्ते से भटककर तेज़ स्पीड में सीधे एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई थी। ड्राइवर को कुछ चोटें आईं और वह बच गया लेकिन घर में रहने वाली बुज़ुर्ग महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।