ऑटो में 19 सवारियां बैठाकर यूपी में ले जा रहा था चालक, पुलिस ने ज़ब्त किया वाहन
झांसी (उत्तर प्रदेश) में एक ऑटो में 19 सवारियों को बैठाकर ले जा रहे एक चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी ऑटो को रोककर उसमें बैठी सभी सवारियों को नीचे उतारता है और एक-एक करके उनकी गिनती करता है। 'लेटेस्टली' के अनुसार, पुलिस ने ऑटो को ज़ब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।